Monday, February 24, 2025

मुजफ्फरनगर के युवक से सोने की माला बेचने के नाम पर आठ लाख की ठगी

मेरठ। सोने की माला बेचने के नाम पर मुजफ्फरनगर के युवक से तीन ठगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक निवासी परवेज खान पुत्र इरशाद खान ने बताया कि 26 जून को किसी काम से वह  मेरठ  गया था। वहां बस स्टाॅप के पास करीब लड़का(25) मिला। उसने चांदी का सिक्का और सोने का मोती दिखाया।

 

बताया कि सिक्का और सोने का कुछ सामान अलीगढ़ में मेट्रो की खोदाई में मिला है। मुझे रुपये की आवश्यकता है। उसने एक लंबी मोती की माला से दो मोती तोड़कर दिए और कहा कि ये सोने के हैं। एक चांदी का सिक्का दिया और इन्हें चेक कराने के लिए कहा।

युवक ने अपना नाम सोनू प्रजापति बताकर अपना मोबाइल नंबर दिया। परवेज ने मुजफ्फरनगर जाकर मोती और सिक्का चेक कराया तो वह असली निकले। इस पर उसे युवक पर विश्वास हो गया। वह उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करता रहा। सोने की माला का आठ लाख में सौदा तय हो गया। उसने परिचितों और परिजनों से रुपये का इंतजाम किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय