Monday, May 12, 2025

मेरठ में अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,कब्जे से देशी शराब बरामद

मेरठ। थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। थाना पल्लवपुम पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शराब तस्कर पप्पू पुत्र गंगाराम निवासी द्वारिका पुरी निकट पावली खास थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मोहित कुमार पुत्र माँगेराम निवासी द्वारिका पुरी निकट पावली खास थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, विक्रांत पुत्र अशोक कुमार निवासी द्वारिका पुरी निकट पावली खास थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ को बालाजी इण्टर प्राइसेस के सामने पल्लवपुरम फेस दो से गिरफ्तार किया है।

 

इनके कब्जे से 30 अदद पव्वे ट्रेटा पैक देशी शराब दौराला दिलकश मार्का बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना पल्लवपुरम पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्तगण को समय से सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय