Saturday, May 10, 2025

नोएडा में महिलाओं व युवतियों से अश्लील हरकत करते तीन युवक गिरफ्तार

नोएडा। थाना बीटा-दो पुलिस ने आती-जाती महिलाओं व युवतियों को देखकर अश्लील फब्बतियां कसने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना बादलपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी एक इंटर कॉलेज के पास से हुई है।

 

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने राजेश तथा दीपक नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग ग्राम नट की मडैया गोल चक्कर के पास खड़े होकर वहां से गुजर रही महिलाओं व युवतियों को देखकर अश्लील कमेंट कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रेम गिरी ने दुजाना गांव स्थित गांधी इंटर कॉलेज के पास से सुमित कुमार पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वह रास्ते में आती-जाती महिलाओं और छात्राओं के ऊपर अश्लील कमेंट कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय