Friday, March 28, 2025

मेरठ में टोल पर हमला, फायरिंग और तोड़फोड़

मेरठ। मवाना के गांव भैंसा के निकट स्थित टोल पर मंगलवार रात 12:30 बजे पांच कार में सवार होकर आए लगभग 15 लोगों ने टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। एक घंटे पहले एक कार सवार से टोलकर्मियों का टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से हमला व फायरिंग की। इसमें दो टोलकर्मी घायल हुए।

 

 

गांव भैंसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल पर मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी सौरभ नौकरी करते हैं। बताया गया है कि देर रात 11:30 बजे सौरभ का एक बुलेरो सवार से टोल टैक्स न देने को लेकर विवाद हो गया था। उस
समय तो बुलेरो सवार चला गया।

 

 

देर रात 12:30 बजे पांच कारों में सवार होकर आरोपी टोल पर पहुंचे। आरोपियों ने वहां टोल टैक्स के विवाद में 15 आरोपियों के हमले में दो टोलकर्मी घायल हो गए। टोल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। कार सवार फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय