Friday, March 28, 2025

नोएडा में मेट्रो ट्रेन में महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के अंदर प्रवेश करते समय एक व्यक्ति ने महिला अधिवक्ता के साथ सरेशाम अश्लील हरकत कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास खड़े यात्रियों ने आरोपी को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया। महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में सफर करने के लिए मेट्रो ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। तभी गोपाल निवासी सेक्टर-58 ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के अनुसार आरोपी ट्रेन के गेट पर खड़ा था, जैसे ही वह मेट्रो के अंदर घुसी उसने उसके नाजुक अंगों को छूना शुरु कर दिया।

 

 

महिला ने उक्त हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन में सवार अन्य लोगों ने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय