Sunday, May 11, 2025

हस्तिनापुर में पर्यटक ले सकेंगे गंगा सफारी का आनंद, 15 अप्रैल से होगी शुरूआत

मेरठ।  शहर के लोग 15 अप्रैल से हस्तिनापुर गंगा में घूम सकेंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। अप्रैल में विभाग को दो बोट मुख्यालय से प्राप्त हो जाएंगी। इन बोट को गंगा में चलाया जाएगा। इसके लिए  स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी। हस्तिनापुर क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के लिए विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

वन विभाग की ओर से हस्तिनापुर को पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कई योजना चलाई जा रही हैं। विभाग जहां जैव विविधता पार्क और गंगा वन तैयार करने जा रहा हैं। इसी के साथ विभाग की ओर से अप्रैल में लोगों को गंगा दर्शन भी कराए जाएंगे।

विभाग की ओर से लोगों को गंगा सफारी कराई जाएगी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन विकास को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हस्तिनापुर वन्य क्षेत्र, गंगा किनारे, रेस्क्यू सेंटर, नेचर ट्रेल समेत सभी जगहों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय