Monday, April 14, 2025

दिल्ली में भाजपा की जीत सुनिश्चित, मजबूती के साथ बन रही सरकार : राम कदम

मुंबई। दिल्ली चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने गुरुवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इंडिया अलायंस के नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “जहां तक कांग्रेस की बात है, राहुल गांधी के नेतृत्व में साल 2014,2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

यही कारण है कि ममता बनर्जी से लेकर उनके अलायंस के कई दल राहुल गांधी के नेतृत्व को नहीं मानते हैं और उन्होंने धीरे-धीरे कांग्रेस से किनारा कर लिया है। दिल्ली में भी यह साफ दिख रहा है, जहां कांग्रेस अलग लड़ रही है।” उन्होंने कहा, “दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता नौटंकी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वो कितने सामान्य आदमी हैं, लेकिन कितना आलीशान शीश महल बनवाया। शराब घोटाले की बात कर लीजिए। यह पूरा देश देख रहा है। भाजपा की विजय सुनिश्चित है और मजबूती के साथ हम वहां सरकार बना रहे हैं।

“केजरीवाल के ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “उनको सनातन की याद अब आई है। जब राम मंदिर बन रहा था तो उस समय सनातन की याद क्यों नहीं आई? चुनाव से पहले उनको सनातन की याद आती है। ये हिंदू वोटर्स को बटोरना चाहते हैं, यह सिर्फ एक चुनावी रेवड़ी है।” बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रियंका गांधी से देखने की अपील पर भाजपा नेता ने कहा, “इतिहास के पन्नों के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने फिल्म नहीं देखी, उसके पहले ही विरोध कर रहे हैं। कंगना रनौत ने किस भाव से प्रियंका गांधी को फिल्म देखने का निमंत्रण दिया है, यह वही बता सकती हैं। इस पर मैं कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता।”

यह भी पढ़ें :  मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी जोरों पर, ललन सिंह ने पप्पू यादव पर साधा निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय