Saturday, May 10, 2025

क्षतिग्रस्त मार्गो के ठीक न होने पर व्यापारी करेंगे आंदोलन: विवेक

सहारनपुर। शहर की बदहाल सड़कों के कारण प्रभावित हो रहे कारोबार को लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की महानगर इकाई द्वारा गहरी चिंता जतायी गयी। व्यापारियो ने एक स्वर में क्षतिग्रस्त मार्गो को ठीक न किये जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

आज रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि शहर की सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। नगर निगम ने सड़के तो खुदवा दी है, लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी सड़के बनकर तैयार नहीं हो पायी है, जिसके चलते व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक नहीं किया गया, तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।

महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि गुरूद्वारा रोड, रेलवे रोड, अम्बाला रोड, देहरादून रोड, घंटाघर आदि जगहों की सड़कें सालों से नहीं बन पायी है, जिससे व्यापारियों का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मनोचा व चावला ने कहा कि एक सड़कें खराब व उस पर बडे़ अस्पताल का पुल की रिपेयरिंग के नाम पर बन्द करना व्यापारियों के लिए बेहद ही संकटदायक साबित हो रहा है। महानगर में जाम की स्थिति बन गयी है और जिस प्रकार सड़के निगम की कार्यशैली के कारण नहंी बन पा रही है, और पुल की रियेरिंग में यदि लम्बा समय लगेगा, तो व्यापारियों को कार्य करना मुश्किल हो जायेगा।

उन्होंने जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों से मांग की कि बाजोरिया अस्पताल वाले पुल की रिपेयरिंग का कार्य रात-दिन कराकर पूरा कराया जायें, ताकि महानगर को जाम के झाम से बचाया जा सकंे और व्यापारियों को रोजगार करने में भी कोई दिक्कत न आये। बैठक में राजकुमार विज, आरके मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार नरूला, मुकेश दत्ता, दीपक सैनी, अशोक नारंग, सुरेश सलूजा, नीरज जैन, दीपक खेडा, मदन लाम्बा,ऋषिराज धींगडा, सुधीर मिगलानी, अशोक छाबड़ा, मुनीश तनेजा,अजय कुमार, भरत मिगलानी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय