Friday, May 9, 2025

सहारनपुर में नो एन्ट्री का समय बढ़ाये जाने की मांग को लेकर ट्रांस्पोर्टर्स ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नो एन्ट्री में वाहनों के आवागमन को लेकर आने वाली समस्या का निदान कराये जाने की मांग को आज सहारनपुर गुडस ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक यातायात से मिला और अपनी समस्याआंे को विस्तारपूर्वक बताया, जिस पर उन्होंने समस्याओं का निदान कराये जाने का आश्वासन दिया।

 

 

सहारनपुर गुडस ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कालिया के नेतृत्व में परिवहन व्यवसायियों ने पुलिस अधीक्षक यातायात से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने बताया कि हम ट्रांसपोर्ट व्यवसाय द्वारा व्यापार और उद्योग जगत की सेवाएं देते हैं।

 

 

हमें बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जिला प्रशासन ने नो एंट्री का समय निश्चित किया हुआ है। वह सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उसका पालन न करते हुए हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है। जो हमारे वहां सहारनपुर में प्रवेश करते हैं उन्हें रात्रि दस बजे तक का समय दिया हुआ है, परंतु सहारनपुर नगर की सीमाओं पर जो पुलिस का स्टाफ दिया हुआ है, वह रात को 12 बजे तक भी ट्रक को नगर के अंदर प्रवेश नहीं करने देते। जिस कारण से ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रात्रि एक बजे से पहले प्रवेश नहीं कर पाता और प्रातः काल 6 बजे से पहले ही पुलिस वाले ट्रकों को रोकना शुरू कर देते है। जिस कारण से हम अपने व्यवसाय को नहीं कर पा रहे हैं और हमारे लिए रोजी और रोटी का संकट पैदा होता जा रहा है।

 

 

उन्होंने मांग की कि नो एंट्री के समय को प्रातः काल सात बजे तक और रात्रि में 9 बजे तक निश्चित करवाने की व्यवस्था करें एवं नाजायज रूप से ट्रकों को नगर के बाहर 12 बजे तक नहीं रोका जाना चाहिए, ताकि हम अपने व्यवसाय को ठीक प्रकार से संचालित करते हुए अपने अपने परिवारों का पालन पोषण कर सकें। इस दौरान सहारनपुर गुडस ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय