Tuesday, May 7, 2024

मुजफ्फरनगर में शान से फहराया गया तिरंगा, पुलिस लाइन में हुई परेड, प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन्स मुजफ्फरनगर में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने/कराने की शपथ दिलायी गयी।

 

परेड समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने के साथ ही देश और धर्म की रक्षा के लिए उनका आभार जता रहा है। इस देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना घर और परिवार छोड़कर जो बलिदान दिया, उसी की देन है कि हम आज आजादी से जी रहे हैं। हमें सबसे सुन्दर संविधान मिला। आज संविधान के तहत ही जनता के द्वारा चुनी गई सरकार काम कर रही है। संविधान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्थक किया है।

 

 

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया गणतंत्र दिवस की परेड के रूप में भारत की ताकत को देख रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक और सामरिक दृष्टि से काफी मजबूत हुआ है। पीएम मोदी के संकल्प को 2047 तक हमें मिलकर पूरा करना है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ आगे बढ़ना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व उत्तर प्रदेश भी देश के अग्रणी राज्यों में आकर लगातार आगे बढ़ रहा है। संविधान में हमें पूरे अधिकार मिले हैं, इसमें अधिकार मिले हैं तो हमारे नागरिक दायित्व और कर्तव्यों के प्रति भी बताया गया है। हमें देश और समाज के उत्थान के लिए अपनी अपनी भूमिका निभाते हुए कर्तव्य निभायें।

 

परेड में प्रथम कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक भोसले विनायक गोपाल, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक  ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर उ0नि0स0पु0 रामलखन शर्मा के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडियों के अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।

 

 

इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका/ गदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0  एवं जनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सोमेन्द्र तोमर को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन मे 75वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के अलावा गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार बन्धु एवं माननीय न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय