Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में 75वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

मुजफफरनगर।  जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आज 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारतीय गणतन्त्र की शपथ दिलाई। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं गिफ्ट वितरण कर सम्मानित किया l

 

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगापी ने कहा कि हम सबको ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है। उन्होंने कहा कि  सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालयो में बैठकर आने वाली जन समस्याओं का निस्तारण करें और शिकायतकर्ताओं से अच्छा आचरण भी करे, यही सच्ची देश सेवा है।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों को संकल्प लेना चाहिए, ताकि जिला विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ सके। उन्होंने कहा कि अपने कार्याों के प्रति सक्रिय रहकर मनोयोग से कार्यो को सम्पन्न करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकास की कोई भी एक कमजोर कडी या लापरवाही विकास में बाधक हो सकती है इसीलिए विकास में सबको साथ लेकर आगे बढने की जरूरत है।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के त्याग व बलिदान के मार्गदर्शन में आगे बढने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने विकास व खुशहाली के जो सपने देखें है उनको साकार करने में एक जुटता से विकास कार्यो को आगे बढाना है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि भविष्य में भी सौहार्द व सद्भावना का परिचय देते हुए जिले के विकास में सहभागी बनें। इस अवसर पर स्कूल बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा स्मार्टफोन वितरित किए गए।

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विo/राo गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्टेट विकास कश्यप, वरिष्ठ कोषाधिकाारी सहित कलैक्ट्रेट स्टाफ  अधिकारियों व कर्मचारीयों ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त  किये। शौकत अली ने कार्यक्रम का संचालन किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय