Monday, April 28, 2025

बिहार के भोजपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो पर सभी सवार लोग गुप्ता धाम से एक बच्चे का मुंडन करा कर वापस गांव लौट रहे थे।

 

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी सभासद ने पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली मीनाक्षी स्वरुप- जल्द होंगी समस्याएं दूर !

[irp cats=”24”]

 

पुलिस के मुताबिक, पटना के दाउदपुर गांव के रहने वाले नारायण महतो के पुत्र के मुंडन को लेकर कई लोग कैमूर जिले के गुप्ता धाम गए थे। सभी लोग पूजा अर्चना के बाद एक ऑटो पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो में पेट्रोल समाप्त हो गया। ऑटो का चालक पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप के पास मुड़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

 

मुज़फ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बढ़ा तनाव, भाकियू ने मामला सुलझाने की शुरू की पहल

 

मृतकों में तीन महिलाएं बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के फतेहपुर थाना राघोपुर नौका पट्टी निवासी मनोज महतो का पुत्र अजित कुमार, वैशाली जिले के छवासिया गांव की सुहागी देवी, पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी सुहाग्या देवी और सिरातिया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत, बचाव कार्य में जुट गई।

 

 

मुज़फ्फरनगर में बदमाशों ने ग्रामीण से 5 हज़ार की नकदी व मोबाइल लूटा, बेरहमी से पिटाई भी की

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में पांच से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय