Sunday, May 19, 2024

टीएस सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद लिया गया फैसला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रायपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बना दिया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की।

आज दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की स्थिति को लेकर दिनभर बैठक होती रही। फिर अचानक देर शाम टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी गई। इस घोषणा से टीएस सिंहदेव के समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का अभी कोई सवाल नहीं है। जबकि बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते हुए टीएस सिंहदेव ने काम के आधार पर चुनाव लड़ने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में साल 2019 से जब से कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच काफी मतभेद देखने मिले थे। ऐसे में आज यह घोषणा हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय