Thursday, May 22, 2025

नोएडा में अज्ञात व्यक्ति की हुई हत्या में दो गिरफ्तार

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र में 12 सितंबर को मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर पुलिस ने उक्त व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त  अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को थाना जारचा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान राजू उर्फ कालिया के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज उक्त व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी महेन्द्र शर्मा पुत्र रघुराज शर्मा और भोलू राजपूत पुत्र पूरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि राजू की जनपद अलीगढ़ के गवाना स्थित एक पेट्रोल पंप पर हत्या की गई थी। महेंद्र पाल वहां स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, जबकि दूसरा आरोपी भोलू राजपूत ट्रक चालक है। अलीगढ़ में हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के शव को जारचा क्षेत्र में लाकर फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त डंडा और ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय