Thursday, April 3, 2025

लखनऊ किसान पथ पर बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 12 घायल

लखनऊ । गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात किसान पथ पर एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दस से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आ रही है। घटना के बाद बस को निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि बहराइच से एक बस 80 ​यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शहीद पथ के जलसा रिसॉर्ट के पहले ​अनि​यंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत की खबर है।

10 से 12 यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के गोसाईगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय