Monday, April 28, 2025

बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

बागपत। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने 64 पेटी देशी शराब पकड़ी है और तस्करी करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक खेकड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले अश्वनी और संतोष को 64 पेटी देशी शराब, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक टीवीएस अपाचे बाइक को भी जब्त किया। दोनों आरोपी बागपत और बिहार के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय