Friday, May 3, 2024

करोड़ों की भूमि पर कब्जे के विवाद में मुरादाबाद के दो बड़े व्यवसायी आमने-सामने, रिपोर्ट दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। करोड़ों की भूमि पर कब्जे के विवाद में महानगर के दो बड़े व्यवसायी आमने-सामने आ गए हैं। तहरीर के आधार पर दोनों ही पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो कारोबारियों के बीच भूमि विवाद पर पुलिस के उच्चाधिकारियों की नजर गड़ी हुई है। मामले में एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी घटना उच्चाधिकारियों की जानकारी में हैं और जांच चल रही है। तथ्यों व अभिलेखों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होटल कारोबारी ऋषि छाबड़ा ने एसएसपी को तहरीर दी और बताया कि 12 मार्च की सुबह 10 बजे मजदूरों के साथ वह अपने प्लॉट की टूटी दीवार का पुर्ननिर्माण करा रहे थे। तभी दिल्ली रोड स्थित इलेवन आर्चिड निवासी अनिल तोमर, अकबर किला निवासी निर्यातक अदनान अकबर कय्यूम व उनकी मां अफसरी खातून के अलावा अन्य लोग मौके पर पहुंचे। अनिल तोमर ने मजदूरों पर पिस्टल लगाते हुए ऋषि छाबड़ा से कहा कि रंगदारी के रूप में एक करोड़ रुपये दो, तब दीवार बनने दी जाएगी। इस दौरान आरोपितों ने मजदूर फरमान की पीठ पर सरिया से वार किया। मारपीट के कारण मजदूर भाग गए। उधर, कोर्ट में कांठ रोड अकबर किला निवासी अदनान अकबर कय्यूम ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि सोनकपुर में उनकी जमीन है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कुछ लोग उस पर कब्जा करना चाहते हैं। 12 मार्च सुबह साढ़े नौ बजे कुछ लोग जमीन की चहारदीवारी तोड़ रहे थे। वह संजीव कुमार, जयदीप मान के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मानसरोवर कालोनी निवासी ऋषि कुमार छाबड़ा अपने बेटे दीपक छाबड़ा के साथ जेसीबी की मदद से प्लॉट की चहारदीवार तोड़ रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। हथियारबंद आरोपितों ने रंगदारी के रूप में दो करोड़ रुपये मांगे। आरोपितों ने कहा कि यदि रुपये नहीं मिले तो वह प्लॉट पर कब्जा कर लेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय