Saturday, September 28, 2024

देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, महिला सहित तीन लोग घायल

देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दूधली गांव निवासी अमित कुमार मां सुदेशना को बाइक पर लेकर देवबंद के करंजाली गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह अंबोली मार्ग के घूम पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें अमित, सुदेशना और दूसरी बाइक पर सवार यमुनानगर के जगाधरी निवासी मांगेराम घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस का कहना है कि किसी भी घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय