Thursday, April 24, 2025

नोएडा में पति-पत्नी के विवाद में दो ने की आत्महत्या

नोएडा। गृह कलेश व पति की आदतों से परेशान एक विवाहिता ने तथा पत्नी से हुए विवाद के बाद जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर तथा थाना जारचा क्षेत्र में एक महिला व पुरूष ने अपने-अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में व्याही एक 24 वर्षीय महिला ने गृह कलेश के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि छपरौला के सिद्ध एनक्लेव में रहने वाली श्रीमती शिवानी (24 वर्ष) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका की शादी 4 वर्ष पूर्व प्रदीप नामक व्यक्ति से हुई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि महिला गृह कलेश व पति की आदतों से परेशान थी। वहीं थाना जारचा क्षेत्र के जमशेदपुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से हुए विवाद के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

[irp cats=”24”]

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जमशेदपुर गांव में रहने वाले जीतू 45 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मृतक जमशेदपुर गांव में मकान बनाकर अकेले रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी धौलाना स्थित उसके गांव में अलग रह रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय