Friday, April 18, 2025

अभ्यास के दौरान दो जापानी सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, एक सदस्य की मौत और सात लापता

टोक्यो। टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में दो जापानी मिलिट्री हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दो हेलीकॉप्टरों में आठ चालक दल के सदस्य सवार थे।

जापानी मीडिया के अनुसार, रक्षा मंत्री किहारा माइनोरू ने रविवार को बताया कि एक सदस्य को बचा लिया गया, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक दल के सात अन्य सदस्य लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि पनडुब्बियों का मुकाबला करने के अभ्यास के दौरान शनिवार देर रात दो एसएच-60के हेलीकॉप्टरों से संपर्क टूट गया।

मंत्रालय ने इस संभावना से इंकार नहीं किया कि दो विमान प्रशांत महासागर में टोक्यो के दक्षिण में इज़ू द्वीप समूह के पूर्व में एक क्षेत्र में हवा में टकरा गए होंगे। हेलीकॉप्टरों में चार-चार सदस्य सवार थे। फिलहाल, लापता सदस्यों को तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें :  2025 ओसाका विश्व एक्सपो का चाइना पैवेलियन आधिकारिक तौर पर खुला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय