Tuesday, April 22, 2025

ग्रेटर नोएडा में किसानों से वसूली कर रहे दो बदमाश पकड़े, बाकी फरार

ग्रेटर नोएडा । थाना दादरी पुलिस ने भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली मे भूसा भरकर ले जाने वाले किसानो से अवैध उगाही करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर,15 हजार रुपए नगद बरामद किया है। इनके कुछ साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लाने वाले किसानों से कुछ लोग अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने आज गौरव बंसल पुत्र सत्यवीर बंसल निवासी ब्रह्मपुरी कस्बा दादरी तथा मोहित नागर पुत्र महेश चंद्र नगर निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी कस्बा दादरी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक 32 बोर की रिवाल्वर, कारतूस व भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली से वसूले गए 15 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके कुछ अन्य साथियों के बारे में पता चला है। पुलिस उनकी जल्द गिरफ्तारी करेगी।
यह भी पढ़ें :  देश में चंद लोगों ने छीना गरीब मुसलमानों का हक: धीरेन्द्र सिंह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय