Friday, April 25, 2025

मुंबई में सीवरेज नाले में गिरने से परिवार के दो लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई। बीएमसी के आपदा नियंत्रण विभाग ने गुरुवार को कहा कि यहां एक खुले सीवरेज नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे मलाड पश्चिम क्षेत्र के अंबुजवाड़ी में हुआ। एक ही परिवार के तीन लोग सार्वजनिक शौचालय के भूमिगत सीवर नाले के 15 फीट गहरे चैम्‍बर में गिर गए।

मुंबई फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोग तीनों को निकालने में कामयाब रहे और उन्हें कांदिवली स्थित बी.आर. अंबेडकर अस्पताल ले गए।

[irp cats=”24”]

एक व्यक्ति, सूरज केवट (18) को तुरंत मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे, विकास केवट (20) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बीएमसी आपदा नियंत्रण विभाग ने कहा कि तीसरे पीड़ित रामलगन केवट (45) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए तीनों व्‍यक्तियों के बारे में कहा जाता है कि इनमें से एक पिता थे और उनके दो बेटे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय