Monday, April 28, 2025

अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार किसी को नौकरी देना ही नहीं चाहती

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार किसी को नौकरी देना ही नहीं चाहती है, इसलिए सरकार खुद ही पेपर लीक करवाकर जांच की बात कह रही है। यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि किसी विधायक पर कोई दवाब नहीं बनाएगा, सब अपनी मर्जी से वोट करेंगे।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही

[irp cats=”24”]

अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यह सरकार दबाव बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। देश की जनता समझ चुकी है और भाजपा इस चुनाव (लोकसभा) में सत्ता से बाहर होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय