Monday, April 28, 2025

रायसेन में गश्त कर रहे पुलिस जवानों को कार ने टक्कर मारी, एक की मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार-मंगलवार की रात को गश्त कर रहे दो पुलिस जवानों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग एक बजे बरेली कस्बे के नवीन टाकीज चौराहे पर एसएएफ के जवान राजेंद्र यादव और हरिसिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार आई और उसने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस जवानों को टक्कर मारती हुई कार सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दोनों पुलिस जवान घायल हो गए, इसमें से एक जवान राजेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई और उसकी कुछ समय में ही मृत्यु हो गई, वहीं हरि सिंह को भी चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने इस मामले में कार में सवार योगेश राय, सतपाल राजपूत और कृष्णा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। कार से आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय