Monday, May 19, 2025

देश में 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना से मौत

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हो गयी और 94 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,903 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 306 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,56,651 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 7,395 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220,64,63,236 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,91,338 है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 26 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, गुजरात में 20, तेलंगाना में 19, तमिलनाडु में 10, गोवा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ, केरल और राजस्थान में चार-चार, केन्द्र शासित प्रदेश जम्म-कश्मीर और ओडिशा में दो-दो, चंडीगढ़ में एक मामले बढ़े हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय