Monday, April 28, 2025

उत्तर प्रदेश के कन्नौज और मेरठ में स्थापित किए जाएंगे दो थाना

लखनऊ। जनपद कन्नौज में सौरिख थाना क्षेत्र में नवीन पुलिस थाना सकरावा और जनपद मेरठ के नवीन थाना लोहियानगर की स्थापना के आदेश निर्गत कर दिये गयेे है।

प्रमुख सचिव (गृह) ने बताया कि यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

प्रदेश के जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्रान्तर्गत नवीन पुलिस थाना सकरावा तथा जनपद मेरठ के नवीन थाना लोहियानगर की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये है। इन नवीन थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेगें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय