Monday, May 19, 2025

लोनी में गिरा दो मंजिला मकान, कई के दबे होने की आशंका

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में शनिवार को एक दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। उसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक पांच लोगों को जीवित निकाला जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी इलाके के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया। बचाये गये लोगों में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मकान बिना पिलर के बना था।

मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय