Saturday, April 12, 2025

नोएडा में दो किशोरी, महिला व युवक घर से संदिग्ध हालात में लापता

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो किशोरी, एक महिला तथा एक युवक घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। वहीं एक अगवा किशोरी को पुलिस ने आज सकुशल बरामद किया हैं आरोपी युवक फरार है।

 

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नयाबांस गांव के गली नंबर-2 में रहती है। पीड़ित के अनुसार 25 जनवरी से उसकी लड़की जिसकी उम्र 16 वर्ष है घर से लापता है। महिला ने सत्यम गुप्ता उर्फ अमन गुप्ता पर शक जाहिर किया है। उसका आरोप है कि उसने उसकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा किया है।

 

 

थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर-127 स्थित बख्तावरपुर गांव में रहता है। पीड़ित के अनुसार वह मूल रूप से जनपद हरदोई का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 25 जनवरी से उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी को अगवा करने का शक जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अरुण सिंगल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा वैभव सिंगल उम्र 16 वर्ष 30 जनवरी को शाम के समय 7 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा के होटल में मन पसंद खाना न मिलने पर युवकों ने कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को सूचना दी है कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी बॉबी अपनी सवा वर्षीय बेटी हिमांशी के साथ 30 जनवरी से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि महिला किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई है।

 

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि भंगेल गांव से एक लड़की कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना फेस-2 पुलिस में आज उसे बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर डॉक्टरी परीक्षण में यह बात संज्ञान में आती है कि उसको अगवा करने वाले आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है तो उचित धारा की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय