Sunday, May 4, 2025

ग्रेटर नोएडा में जहर खुरानी गिरोह के दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। दोनों जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं और लोगों के साथ लूटपाट करते हैं।

 

मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस ने एटीएस गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों भागने लगे। हालांकि, बाइक के फिसलने से दोनों जमीन पर गिर गए। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की।

[irp cats=”24”]

 

जवाबी कार्रवाई में रियासत उर्फ भूरा और दानिश को गोली लगी और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय