Wednesday, May 21, 2025

नोएडा में पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर, 20 दोपहिया वाहन बरामद

नोएडा।  थाना सेक्टर-49 पुलिस ने  दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 10 बाइक, 10 स्कूटी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 100 से अधिक वाहन चोरी कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्जनभर मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-51 में एक दिसंबर की रात एक स्कूटी और दो बाइक चोरी के मामले सामने आए। चोरों ने एक घंटे के भीतर ही तीन वाहन चोरी किए। चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गईं। सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कुछ कैमरों में चोरों के चेहरे कैद हो गए। टीम ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। मंगलवार को सेक्टर-51 की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान सेक्टर-53 स्थित गांव गिझौड़ निवासी अकरम अली और जिला बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी अनस के रूप में हुई है।
वर्तमान में अनस गाजियाबाद के विजय नगर में रहता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पेशेवर वाहन चोर हैं। गिरफ्तारी के दौरान भी वाहन चोरी करने जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थान से 10 स्कूटी और 10 बाइक बरामद कर लीं। आरोपियों ने बताया कि वह दोपहिया वाहन चोरी करने के बाद गुप्त स्थान पर खड़ा कर देते हैं। ग्राहक मिलने पर उसे सस्ते दाम पर बेच देते हैं।
वह दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में अब तक 100 से अधिक दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2021 में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने लूट के मामले में अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद दोनों फिर वाहन चोरी करने लगते हैं। आरोपी नशे के भी आदी हैं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय