Wednesday, May 21, 2025

नोएडा के जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर में एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही दो महिलाएं

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-134 स्थित जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर की लिफ्ट में दो महिलाएं एक घंटे तक फंसी रही। सोसायटी निवासियों के मुताबिक लिफ्ट फंसने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-134 स्थित जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर की लिफ्ट में दो महिलाएं करीब एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं। उन्होंने इमरजेंसी अलार्म का बटन दबाकर मदद पाने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। आखिरकार गार्ड और अन्य लोगों की मदद से लिफ्ट खोली गई दोनों को रेस्क्यू किया गया।
सोसायटी के टावर के-51 लिफ्ट में फंसी दो महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं। गार्ड और अन्य लोगों उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है है। सोसायटी के लिफ्ट से दो महिलाएं ऊपर जा रही थी, तभी तकनीकी खामी के चलते लिफ्ट बंद हो गई।
लिफ्ट रुकने के बाद महिलाओं बुरी तरह से डर गई। महिला की पुकार को सुनकर लोग और सिक्योरिटी गार्ड लिफ्ट पर पहुंच गये और लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया लेकिन लिफ्ट का डोर नहीं खुला। सूचना पर मेंटेनेंस से लोग मौके पर पहुंचे। लिफ्ट का डोर खोलकर दोनों घरेलू सहायिकाओं को सकुशल बाहर निकाला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय