Tuesday, April 1, 2025

बिहार व उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर ग्रेनो में बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

नोएडा। थाना कासना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा थाना बिसरख पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद किया है।

 

थाना कासना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक अंकित शर्मा ने एक सूचना के आधार पर जिम्स अस्पताल के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 1 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम इमरान पुत्र मलवा तथा शुभम उर्फ काकू है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बिहार व उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बेचने का कार्य करते हैं।

 

थाना बिसरख पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक नीतिन नैन ने एक सूचना के आधार पर सलाम पुत्र सोमासुलहक निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। इसकी उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 35 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय