Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत,कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर गांव नंदपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान थाने के गांव नंदपुर निवासी पकंज (30) पुत्र श्यामू और संजीत (42)पुत्र जयपाल सिंह मजूदरी करके रामपुर मनिहारान से अपने गांव बाइक पर वापस लौट रहे थे।
जैसे ही वह गांव नंदपुर के पास पहुंचे तो आल्टो कार ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान संजीत ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा कार को कब्जे में ले लिया गया।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय