Thursday, May 8, 2025

सहारनपुर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दो मामलों में दो युवक गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

सहारनपुर जिले के थाना बेहट और थाना नागल क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को अगवाकर उनके साथ दुष्कर्म की अलग-अलग घटनाओं में शामिल आरोपी दो युवकों को संबंधित थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

पहली घटना थाना नागल क्षेत्र की है। जहां नागल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक मनोज सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव हरेवाली थाना शेरपुर जिला बिजनौर को आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया से उसे जेल भेज दिया गया।

 

सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया ने आज बताया कि 13 दिसंबर 2023 को थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मनोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। जिसमें उसने दुष्कर्म करने संबंधी बयान दिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा 376 और पोक्सो एक्ट 3/4 भी जोड़ दी है। पुलिस ने लड़की को पहले ही बरामद कर लिया था और आरोपी युवक की गिरफ्तारी आज हुई।

 

दूसरी ओर थाना बेहट पुलिस ने अरविंद पुत्र राजेश निवासी गांव रसूलपुर माजरी थाना बेहट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ थाना बेहट में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बेहट पुलिस इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक अरविंद को कोर्ट में पेश किया जा रहा है जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय