Sunday, April 27, 2025

मेरठ में भीषण सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ। मेरठ में भीषण हादसे में सूरजकुंड आर्यनगर निवासी अमन की मौत हो गई। जबकि दिल्ली निवासी भांजे विशाल ने दम तोड़ दिया। भैयादूज से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आर्यनगर निवासी मुंशी लाल पत्नी राजवती और दो बेटों प्रदीप और अमन के साथ रह रहे थे। पांच बेटियों व एक बेटे की वह शादी कर चुके हैं। घर में अब केवल अमन ही शादी के लिए बचा था, जो दिल्ली मोहन नगर में अपनी बहन रेखा के यहां रहकर काम करता था। पिछले दस वर्षों से वह वहीं रह रहा था।

 

पिता उत्तराखंड में इलेक्ट्रोनिक का काम करते हैं, बड़ा भाई प्रदीप स्पोर्ट्स मार्किट में काम कर परिवार को संभालता है। इन दिनों अमन दीपावली मनाने घर आया था। भैयादूज मनाने के बाद उसे लौटना था। इससे पहले ही मौत ने झपट्टा मार दिया।

[irp cats=”24”]

 

सोमवार रात ढाई बजे अमन और विशाल घर से निकले और चार बजे हादसे में मौत की खबर घर पहुंच गई। मां राजवती बेहोश हो गई। किसी तरह परिवार ने संभाला। सुबह होते ही पिता कुछ रिश्तेदारों को लेकर मुजफ्फरनगर निकल गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय