Wednesday, June 26, 2024

गाजियाबाद में किशोरी के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

गाजियाबाद। बॉर्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में 14 साल की किशोरी के साथ उसके फूफा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती हैं। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 14 साल की है। उनके पति मजदूरी करते हैं। उनके ननदोई बॉर्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी को फूफा अनिल कुमार ने अपने घर में रोटी बनवाने के लिए बुलाया था।

 

घर बुलाकर आरोपी फूफा ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। फूफा के डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया। किशोरी जब घर में गुमसुम रहने लगी, तो परिजनों को शक हुआ। पहले तो किशोरी ने कुछ नहीं बताया। बाद में किशोरी ने अपने फूफा की करतूत बता दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय