Friday, April 25, 2025

मेरठ में पिता पुत्र पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव बपारसी में घेर में सोए पिता पुत्र पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ऋषि पाल पुत्र जयसिंह व गौरव पुत्र ऋषि पाल देर रात अपने घर में सोए हुए थे।

इस दौरान दीवार कूदकर अंदर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने दोनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें गौरव की गर्दन से श्वास लेने की नस कट गई तो वही ऋषिपाल के पेट पर आधा दर्जन चाकू से वार किए गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय