Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में किसानों की दर्जनों ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने स्टार्टर, केबिल, ऑपरेटर आदि सामान चोरी किया

सहारनपुर (नकुड)। अध्याना जाने वाले मेन  रोड पर किसानों की दर्जनों ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने एक ही रात में स्टार्टर, केबिल, ऑपरेटर आदि सामान चोरी कर लिया। गांव अध्याना के किसान हिमांशु त्यागी ने बताया कि आज सवेरे जब वह अपने खेत अध्याना से नकुड रोड पर गया तो देखा कि उनके ट्यूबवेल के कोठे को चोरों द्वारा तोडकर तांबा, केबिल, स्टार्टर आदि समान चोरी किया गया था।
इसके अलावा ब्रह्मपाल, विनोद वाल्मीकि, अशोक प्रधान, अरविंद त्यागी, जितेंद्र त्यागी, रामेश्वर त्यागी, देशराज त्यागी आदि दर्जनों किसानों के भी खेतों से ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों द्वारा समान चोरी किया था। किसान हिमांशु ने बताया कि इससे पूर्व भी जनवरी से अब तक तीन बार सामान चोरी हो चुका है। वही किसानों का मानना है कि यह चोरिया शराब, स्मैक पीने वाले असामाजिक तत्व कर रहे है। जिस पर पुलिस का शिकंजा होना जरूरी है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चोरों का जल्द पता लगाकर कार्यवाही कराई जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय