Tuesday, May 21, 2024

अमरोहा में सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार समेत गिरा, नौ मजदूर दबे, दो की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अमरोहा। अमरोहा नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार सहित गिर गया। मलबे में नौ मजदूर दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि सात गंभीर घायल हैं। अमरोहा में बड़ा हादसा हुआ है। नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार को तोड़ते समय छज्जे समेत दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर नौ मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में मलबे से निकाला गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डीएम, एसपी समय तो आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जेसीबी के द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अमरोहा नगर के रहने वाले कमलेश चंद अग्रवाल का आजाद रोड पर माधव सिनेमा हॉल है।

पिछले तीन महीने से सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा था। सिनेमा हॉल को तोड़ने और नए निर्माण करने के लिए जहीर नाम के ठेकेदार को काम सौंपा गया था। रविवार की सुबह करीब नौ मजदूर सिनेमा हॉल की पुरानी दीवार तोड़ने का कार्य कर रहे थे। करीब 12 फिट ऊंची दीवार में छह फिट का छज्जा भी था।
तोड़ते समय अचानक दीवार छज्जे समेत भरभरा कर गिर पड़ी। इस दौरान छज्जे और दीवार के मलबे के नीचे सभी मजदूर दब गए। करीब सात मजदूरों ने जैसे-तैसे मलबे से निकलकर अपनी जान बचाई। जबकि दो मजदूर याशीन और रफीक निवासी काली पगड़ी नीचे दबे रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हादसे जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जेसीबी से मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।बमुश्किल दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी आदित्य लांगहे, एसडीएम प्रतिभा सिंह, सीएफओ अनिल कुमार समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं डीएम राजेश कुमार त्यागी ने ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने की बात कही है। साथ ही बिल्डिंग निर्माण की अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी जांच कराने की बात कही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय