Tuesday, April 15, 2025

गांव औरंगाबाद के बोर्ड पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोतकर माहौल खराब करने का प्रयास किया

मेरठ। जिले के मवाना रोड (एनएच-34) पर गांव औरंगाबाद के बोर्ड पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोतकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। कालिख पोतने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बोर्ड की कालिख को  साफ करवा दिया।

मुजफ्फरनगर में नमाज के दौरान कहासुनी, जसोई गांव में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में कई घायल

 

 

 

मामला थाना गंगानगर क्षेत्र के एनएच -34 पर स्थित सलारपुर गांव के बाहर औरंगाबाद गांव के रास्ते के लिए साइन बोर्ड लगा है। देर रात किसी अज्ञात ने औरंगाबाद गांव के बोर्ड पर कालिख पोत दी। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। सूचना पर इन्स्पेक्टर अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोर्ड पर लगी कालिख को साफ कराया।

 

योगी ने परखी सहारनपुर में विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की हकीकत

 

 

इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक किसी ने बोर्ड पर कालिख लगा दी थी। जिसे साफ करा दिया गया है। इस मामले के जांच भी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी ने वीडियो को एक्स पर शेयर कर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में गुरुवार से लागू होगी आयुष्मान योजना, पहले चरण में 2.6 लाख लोगों की सूची तैयार : मंत्री
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय