Tuesday, April 23, 2024

उ.प्र. राज्य कर्मियों एवं अधिकारियों को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए किया गया पुरस्कृत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उप्र राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से आज यानि रविवार को साल 2022-23 पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। समारोह का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के ‘मालवीय सभागार’ में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने साहित्यकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में उप्र सचिवालय के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार व सचिव डाॅ आशीष गौतम भी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डाॅ अखिलेश कुमार मिश्रा ने की। संस्थान की महामंत्री सीमा गुप्ता भी मौजूद थीं। इस अवसर पर संस्थान की पत्रिका ‘अपरिहार्य’ का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डाॅ शोभा दीक्षित ‘भावना’ ने वाणी वन्दना प्रस्तुत की। इससे पहले अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान की गतिविधियों के बारे में संस्थान की महामंत्री डाॅ सीमा गुप्ता ने जानकारी दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें रामधारी सिंह दिनकर पुरस्कार नितिन रमेश गोकर्ण को उनकी पुस्तक ’श्रीगोकर्णपुराणसार’, शिव सिंह सरोज पुरस्कार हरपाल सिंह को उनकी पुस्तक ’गोकरन की बीवी’ पं महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, आईएएस डॉ हरि ओम को पुस्तक ’मानसरोवर’, सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार पार्थ सारथी सेन शर्मा को ’लव इन लखनऊ’ के लिए दिया गया। वहीं भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार सुषमा सिंह, भगवती चरण वर्मा पुरस्कार केडी सिंह, सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार अनिल कुमार पाठक, अमृतलाल नागर पुरस्कार आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, डॉ. विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार सूर्य नारायण पांडे श्यामसुंदर दास पुरस्कार अनुपम आनंद, जयशंकर प्रसाद पुरस्कार डॉ उदित नारायण पांडे ’उदित’ दिया गया।

डॉ शिवमंगल सिंह ’सुमन’ पुरस्कार राजीव आचार्य, गया प्रसाद शुक्ल स्नेही पुरस्कार डॉ राजेश सिंह, डॉ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार जयप्रकाश शर्मा जनकवि प्रकाश, मीर तकी मीर पुरस्कार विक्रम सिंह, फिराक गोरखपुरी पुरस्कार डॉ ज्ञानवेन्द्र सिंह, अमीर खुसरो पुरस्कार अहमद जलाल जैदी अकबर इलाहाबादी पुरस्कार एन.एच. रिज्वी, प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार बृजलाल, बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार शिव शंकर द्विवेदी,महादेवी वर्मा पुरस्कार अशोक कुमार पांडे, शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार डाॅ. वाइखोम चींखैङानबा, मिर्जा असद उल्ला खान गालिब पुरस्कार सीमा मधुरिमा को प्रदान किया गया। पुरस्कार पाने वाले साहित्यकारों को एक-एक लाख की धनराशि, प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं शाॅल भेंट की गई ।

इसके अलावा दो अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्का ओम प्रकाश ‘यति’ को व रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार डाॅ. विद्याबिन्दु सिंह को दिया गया। इसके अलावा संस्थान को अपना योगदान देने लिए वर्ष 2022-23 के लिए अजय सिंह ‘राणा’, डाॅ. आनन्द ओझा, अश्विनी कुमार, हरिकान्त त्रिपाठी, लक्ष्मीकान्त, मुकेश कुमार मिश्रा, रचना यदुवंशी, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डाॅ. युगान्तर सिन्दूर, श्रीश चन्द्र दीक्षित, मुक्तिनाथ झा, आनन्द किशोर सक्सेना, कृष्णदत्त ढौडियाल, राजेश श्रीवास्तव, मीरा चैरसिया, ओम प्रकाश वर्मा ‘ओम’, डाॅ. ताराचन्द ‘तनहा’, गीतिका चतुर्वेदी, डाॅ. विवेक शुक्ला, विकास द्विवेदी, कुंवर कुसुमेश, शशिकान्त द्विवेदी ‘गोपाल’, गिरिजाशंकर पाण्डेय ‘अंकुर’ नीलिमा मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह एवं सत्यदेव ‘पथिक’ को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया। वहीं चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्य गौरव सम्मान एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले साहित्यकारों को 5,100 रुपये की धनराशि एवं स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान किए गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय