Saturday, April 20, 2024

गांधी कालोनी, रूडकी रोड, शामली रोड बिजलीघरों पर हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग के कर्मचारियों की हडताल के कारण जनपद तथा शहर में बिजली तथा पानी की आपूर्ति की स्थिति चरमरा गई है। कई-कईं घंटो से बिजली न आने से परेशान लोगों के सब्र का पैमाना भी छलकने लगा है। देर शाम रुडकी रोड पर उत्तेजित लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठियां घुमाकर हालात संभालने पडे।

बिजली विभाग के कर्मचारियों की हडताल ने पूरे जनपद में बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था बिगाड दी है। हालात ये है कि कईं क्षेत्रों में कईं-कईं घंटो से बिजली नहीं आई है, जिसके कारण पानी की आपूर्ति भी ठप्प हो गई है। इसके अलावा गांधी कालोनी बिजलीघर पर भी बडी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन ताला लगा होने के कारण हंगामा कर वापस लौट गये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शामली रोड बिजलीघर पर भी लोगों ने हंगामा किया। शहर में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। शहर के विभिन्न मोहल्लों के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस गए है। नगर पालिका ने करीब 12 नलकूपों पर जनरेटर से पानी की सप्लाई देने की व्यवस्था की है। वहीं जहां पर बिजली सप्लाई आ रही है, वहां पर 24 घंटे नलकूप चलाने के निर्देश ईओ द्वारा जलकल विभाग को दिए गए है।

अन्य नलकूपों पर नगरपालिका किराये पर जनरेटर लगाने की व्यवस्था में जुटी हुई है।देर रात्रि तक शहर के ज़्यादातर इलाकों में पानी आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गयी थी।  इसके अलावा नगरपालिका ने पानी के करीब आठ टैंकर भरकर तैयार कर लिए है।

शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति करने के लिए नगरपालिका के करीब 66 नलकूप है। इन्ही नलकूपों से शहर के विभिन्न मोहल्लों में पानी की सप्लाई होती है। पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारियों की हडताल के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित बनी हुई है। शहर के 15 से अधिक नलकूपों को बिजली नहीं मिल पायी है। जिस कारण आधे शहर में पानी का संकट खडा हो गया है।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने नगर पालिका ईओ को पेयजलापूर्ति दुरूस्त कराने के निर्देश दिए है। उधर मौहल्लेवासी बिन पानी के परेशान हो गए है। मौहल्लों में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है। नगरपालिका के जलकल विभाग ने गांधी कालोनी, द्वारिकापुरी के दो नलकूप, कम्पनी बाग, प्रेमपुरी  गांधी पार्क, सरवट पीर, गांधी वाटिका, रूडकी चुंगी, मल्हूपुरा, फ्रेंडर्स कालोनी, आदर्श कालोनी, पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस के पास आदि नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था की है। इन सभी नलकूपों पर जनरेटर से पानी की सप्लाई की जा रही है। बिजली पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने कई जगह हंगामा भी किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय