Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में हिंडन किनारे पशु अवशेष मिलने पर हंगामा, एसीपी को दिया ज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद में हिंडन बैराज से पहले हिंडन नदी के किनारे पशु अवशेष मिलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने नगर निगम और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि दोनों विभागों के अधिकारी आरोपियों को चिन्हि़त कर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मामले में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है।

 

 

हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजल सक्सेना ने बताया कि पिछले कई महीनों से हिंडन नदी में पशु अवशेष मिल रहे हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। प्रशासन, नगर निगम और साहिबाबाद पुलिस के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। सुबह हिंडन में दोबारा से पशु अवशेष मिलने की सूचना मिली थी।

 

सभी लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। करीब दो घंटे में टीम ने गोताखोरों की मदद से बिना सिर का पशु अवशेष निकाला और अंतिम संस्कार किया। संगठन के सदस्य प्रिंस ने नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी और एसीपी को ज्ञापन दिया है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय