Wednesday, June 26, 2024

गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर से मिलने जा रहे भाजपा पार्षदों को रोकने पर हंगामा, हापुड रोड जाम

गाजियाबाद। गाजियाबाद में गरीब दंपती का खोखा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने भाजपा पार्षद सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा पार्षद की गिरफ्तार के विरोध में पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र से मिलने जा रहे भाजपा पार्षदों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस पर गुस्साए भाजपा पार्षदों ने कड़ा आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद भाजपा पार्षद हापुड रोड जाम कर सड़क पर धरना देकर बैठ गए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी से गुस्साएं भाजपा पार्षदों ने कहा कि ये इतना बड़ा मामला नहीं है। गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल भी भाजपा पार्षद के पक्ष में आ गई हैं। मेयर ने गुरुवार को एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जितने बड़े आरोप पार्षद पर लगाए गए हैं। वो ऐसा पार्षद नहीं है। सुधीर कुमार बड़ा शरीफ पार्षद हैं। मेयर ने कहा कि कौन शरीफ लोग रात में दो बजे तक खोखा खोलकर बैठते हैं। मेयर ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने भी भाजपा पार्षद को गुंडा मवाली बता दिया है। मेयर ने कहा कि वो भी पुलिस कमिश्नर के बयान से आहत हैं।
पार्षदों के हंगामे से हापुड रोड पर पुलिस मुख्यालय के सामने जाम लग गया

 

भाजपा पार्षदों के हंगामे से हापुड रोड पर पुलिस मुख्यालय के बाहर लंबा जाम लग गया। पार्षदों को धरने से उठाने के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन पार्षद लोग मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर हंगामे के बाद आक्रोशित पार्षद शांत हुए। पुलिस अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय