Wednesday, April 23, 2025

गाजियाबाद में विक्रम मावी हत्याकांड केआरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, 50 हजारी इनामी फरार

गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गइ्र। जिसमें 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश का एक साथी 50 हजार का इनामी बदमाश फरार हो गया है। दोनों बदमाश विक्रम मावी हत्याकांड में शामिल हैं।

 

अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि 11 मई को विक्रम मावी हत्याकांड के आरोपी बंथला नहर की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर लोनी बार्डर पुलिस ने अंडरपास सेवाधाम के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोगों को आते देख पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश बाइक से नीचे गिर गए। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी और वो घायल हो गया।

[irp cats=”24”]

 

 

जबकि दूसरा मौके का लाभ उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान गौरव निवासी प्रतापनगर दिल्ली के रूप में हुई है। गौरव पर 25 हजार रुपए का इनाम है। फरार साथी का नाम टिंकू है। उस पर 50 हजार का इनाम है। गौरव ने बतायाकि 11 मई को उसने पवन भाटी के साथ मिलकर विक्रम मावी की हत्या की थी। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय