Thursday, May 9, 2024

गर्भाशय का आपरेशन करने के दौरान यूरिनल ब्लेडर काटा, डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। जिले के मुरादनगर स्थित एक अस्पताल में महिला के गर्भाशय में रसौली निकालने के लिए किए ऑपरेशन के दौरान उसका यूरिनल ब्लेडर काट दिया। दूसरी बार ऑपरेशन कराने के बाद भी महिला की परेशानी दूर नहीं हुई। इसके बाद परिजन पीड़ित महिला को लेकर फरीदाबाद गए। जहां पर निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महिला के बेटे ने बताया कि तीसरी बार ऑपरेशन के लिए 1.50 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद पीड़ित महिला के बेटे ने पूरे मामले की शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की। शिकायत की जानकारी मिलने पर ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर फरार है।

 

मुरादनगर के अबूपुर निवासी एक महिला के गर्भाशय में रसौली थी। परिजनों ने महिला का ऑपरेशन 9 मई 2023 को मुरादनगर के विनायक अस्पताल में कराया था। आरोप है कि अस्पताल की प्रबंधक डॉ. पूजा चौहान और ऑपरेशन करने वाले डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा की लापरवाही के चलते ऑपरेशन के दौरान महिला का यूरिनल ब्लेडर कट गया। अस्पताल की प्रबंधक डॉ. पूजा चौहान का कहना है कि आरोप गलत है। उनके अस्पताल में डॉ. अमरीश नामक कोई भी डॉक्टर नहीं हैं। उनका ऑपरेशन डॉ. सुभाष ने किया था। उन्होंने मेरठ में कोई दूसरा ऑपरेशन कराया था।

 

 

डॉ. पूजा ने बताया कि इसके बारे में सीएमओ कार्यालय में स्पष्टीकरण दे चुकी हैं। एसीएमओ डॉ. चरण सिंह का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। डॉक्टर से संपर्क किया जा रहा है, अगर जल्द ही बयान नहीं दर्ज कराया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय