Saturday, April 26, 2025

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस को दिया ’बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ का पुरस्कार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान जहां पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कंपनियों के साथ ही पुलिस द्वारा स्टॉल भी लगाये गए थे।  गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा लगाये गए स्टॉल को ’बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सहारनपुर मंडल में गन्ना किसानों का 254 करोड़ बकाया, कमिश्नर ने कहा- DM सख्ती से कराये वसूली

 

[irp cats=”24”]

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अपनी टीम के साथ कम समय में उक्त स्टॉल को तैयार एवं सुसज्जित करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राममंदिर पर हमले की दी धमकी, बढ़ाई गयी अयोध्या की सुरक्षा

बता दें कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में उपरोक्त “डिस्प्ले स्टैंड” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक सचिन धामा, मुख्य आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अभिषेक, मुख्य आरक्षी मनोज, मुख्य आरक्षी श्रीकान्त शर्मा, मुख्य आरक्षी आदेश कुमार, आरक्षी योगेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी सिद्धार्थ कुमार को पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय