Saturday, April 12, 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 148 आरक्षी, विभिन्न जिलों में होगी नियुक्ति

गाजियाबाद। 41वीं वाहिनी पीएसी में भव्य दीक्षांत परेड समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की 148 आरक्षी (सिविल) मिल गए। इनकी नियुक्ति विभिन्न जिलों में होगी। जिलाधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह मुख्य अतिथि थे। समारोह में जिलाधिकारी ने रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह 41वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक शालिनी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परेड कमाण्डरों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित किया। शालिनी ने बताया कि उप्र नागरिक पुलिस जवानों का प्रशिक्षण माह- दिसंबर 2023 से इस वाहिनी में चल रहा था। छहः माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर उप्र नागरिक पुलिस को 148 जवान मिले जो उप्र की विभिन्न जिलों में नियुक्त होंगे। आन्तरिक, बाह्य एवं परेड कमांडरों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रोहित कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम, बादल को आंतरिक विषय, अजीत सिंह को बाह्य विषय में प्रथम खिताब प्राप्त किया। उज्जवल तोमर प्रथम परेड कमांडर, मयंक पचौरी एवं चेतना तृतीय परेड कमांडर द्वारा भव्य दीक्षांत परेड का संचालन किया गया।

दीक्षांत परेड समारोह में सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ सचेन्द्र पटेल (आईपीएस), उपसेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर विनित भटनागर, उपसेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद अल्का धर्मराज सिंह, सहायक सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार यादव व सौदान सिंह, सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद शजगवीर सिंह चौहान, शिविरपाल रवींद्र कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक गौरव कुमार, आरटीसी प्रभारी विजय सिंह तथा वाहिनी के समस्त अधिकारी व क्रमचारियों के साथ मीडिया कर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों के पारिवारिक सदस्य समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  सपा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे हाईकोर्ट, मांगी केन्द्रीय सुरक्षा, आगरा में 12 अप्रैल को करणी सेना की कूच की है घोषणा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय