Friday, June 28, 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम में चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद

अहमदाबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।

मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुंचे, जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय