Monday, April 14, 2025

राजस्थान में बन रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी : केंद्रीय मंत्री गोयल

अलवर। शहर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय शर्मा का नॉमिनेशन भरवाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को अलवर पहुंचे। इस दौरान रोड शो में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। 2013 की तुलना में भाजपा की इस बार ज्यादा सीट आएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी। प्रदेश में कांग्रेस के हालात खराब है। राजस्थान में भाजपा की ऐसी आंधी तूफान वाली लहर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने उन पर विश्वास कर दुबारा कमल खिलाने का उन्हें मौका दिया है।

जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूरा शहर आगे बडकर स्वागत सम्मान कर रहा है यह उनका सम्मान नही यह प्रधानमंत्री मोदी जी का सम्मान है। आने वाले चुनाव के दिन भरी मात्रा में मतदान कर आम आदमी मोदीजी को मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र, किसानों की मदद करने की अपील
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय